tu maa hai behn hai tu beti hai naari | तू माँ है बहन है तू बेटी है नारी

  - Manmauji

तू माँ है बहन है तू बेटी है नारी
ये सृष्टि तुम्हीं से है सारी की सारी

है तर्पण समर्पण अलंकार तेरे
जटा से तभी शिव ने भू पर उतारी

नहीं कोई शक्ति का पर्याय तुम सा
मगर आदमी की कुदृष्टि से हारी

उरस्थल का तेरे ये प्रारब्ध कैसा
तेरा दूध बन बैठा तेरा शिकारी

उठो मानवी रण की भेरी बजा दो
विजय हो तुम्हारी विजय हो तुम्हारी

  - Manmauji

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari