main aise ahd men shayar hua ki jab sab the | मैं ऐसे अहद में शायर हुआ कि जब सब थे

  - Muzdum Khan

मैं ऐसे अहद में शायर हुआ कि जब सब थे
वो सब कि जो ये समझते थे वो ही सब सब थे

मैं सिर्फ़ इसलिए ज़िंदा हूँ जब अज़ाब आए
तो उस सेे आँखें मिलाकर कहूँ ये सब सब थे

हसीन औरतें लश्कर में भर्ती कर दी गईं
शिकस्त हो गई दुश्मन को क्योंकि अब सब थे

क़यामत आई तो शिक़वे के तौर पर मैंने
मज़ाक उड़ाया कहाँ रह गई थी जब सब थे

दो चार लोग मरेंगे तुम्हारे आने पर
ज़्यादा देर लगा दी है तुमने तब सब थे

  - Muzdum Khan

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Muzdum Khan

As you were reading Shayari by Muzdum Khan

Similar Writers

our suggestion based on Muzdum Khan

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari