lad sako duniya se jazbon men vo shiddat chahiye | लड़ सको दुनिया से जज़्बों में वो शिद्दत चाहिए

  - Nadeem Shaad

लड़ सको दुनिया से जज़्बों में वो शिद्दत चाहिए
इश्क़ करने के लिए इतनी तो हिम्मत चाहिए

कम से कम मैंने छुपा ली देख कर सिगरेट तुम्हें
और इस लड़के से तुमको कितनी इज़्ज़त चाहिए

जाने किसका हक़ दबाकर घर में दौलत लाए हो
और इस पे ये सितम इस
में भी बरकत चाहिए

वो ख़ुदास माँगता है आप क्यूँँ नाराज़ है
वो शराबी है तो क्या उसको भी जन्नत चाहिए

  - Nadeem Shaad

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nadeem Shaad

As you were reading Shayari by Nadeem Shaad

Similar Writers

our suggestion based on Nadeem Shaad

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari