khush-fahmiyon ko dard ka rishta aziz tha | ख़ुश-फ़हमियों को दर्द का रिश्ता अज़ीज़ था

  - Nashtar Khaanqahi

ख़ुश-फ़हमियों को दर्द का रिश्ता अज़ीज़ था
काग़ज़ की नाव थी जिसे दरिया अज़ीज़ था

ऐ तंगी-ए-दयार-ए-तमन्ना बता मुझे
वो पाँव क्या हुए जिन्हें सहरा अज़ीज़ था

पूछो न कुछ कि शहर में तुम हो नए नए
इक दिन मुझे भी सैर ओ तमाशा अज़ीज़ था

बे-आस इंतिज़ार ओ तवक़्क़ो बग़ैर शक
अब तुम से क्या कहें हमें क्या क्या अज़ीज़ था

वादा-ख़िलाफ़ियों पे था शिकवों का इंहिसार
झूटा सही मगर मुझे वा'दा अज़ीज़ था

इक रस्म-ए-बेवफ़ाई थी वो भी हुई तमाम
वो यार-ए-बेवफ़ा मुझे कितना अज़ीज़ था

यादें मुझे न जुर्म-ए-तअल्लुक़ की दें सज़ा
मेरा कोई न मैं ही किसी का अज़ीज़ था

  - Nashtar Khaanqahi

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nashtar Khaanqahi

As you were reading Shayari by Nashtar Khaanqahi

Similar Writers

our suggestion based on Nashtar Khaanqahi

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari