समय लगेगा अभी कहानी नहीं बनेगी
ग़लत समय पर सही कहानी नहीं बनेगी
मगर सुकूँ से रहा करूँँगा ये जानता हूँ
तो क्या हुआ जो बड़ी कहानी नहीं बनेगी
हमारे हिस्से तो हिज्र जैसा नहीं है कुछ भी
तो क्या हमारी कभी कहानी नहीं बनेगी
हमारे जैसा भी ढूँढ़ लोगे तो फिर भी उस सेे
हमारे जैसी वही कहानी नहीं बनेगी
बिना तुम्हारे कोई तसव्वुर तलक नहीं है
बग़ैर हीरो कोई कहानी नहीं बनेगी
Read Full