bharka rahe hain aag lab-e-nagmaagar se ham | भड़का रहे हैं आग लब-ए-नग़्मागर से हम

  - Sahir Ludhianvi

भड़का रहे हैं आग लब-ए-नग़्मागर से हम
ख़ामोश क्या रहेंगे ज़माने के डर से हम

कुछ और बढ़ गए जो अँधेरे तो क्या हुआ
मायूस तो नहीं हैं तुलू-ए-सहरस हम

ले दे के अपने पास फ़क़त इक नज़र तो है
क्यूँँ देखें ज़िंदगी को किसी की नज़र से हम

माना कि इस ज़मीं को न गुलज़ार कर सके
कुछ ख़ार कम तो कर गए गुज़रे जिधर से हम

  - Sahir Ludhianvi

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sahir Ludhianvi

As you were reading Shayari by Sahir Ludhianvi

Similar Writers

our suggestion based on Sahir Ludhianvi

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari