jab-jab bhi ye ghaav meraa haraa hua hai | जब-जब भी ये घाव मेरा हरा हुआ है

  - Sanskar 'Sanam'

जब-जब भी ये घाव मेरा हरा हुआ है
उसका छूना मानो जैसे दवा हुआ है

पंखे से लटका जिसने देखा उसको
आज तलक वो सहमा है डरा हुआ है

बाप की चिंता तब जानी है उसने जब
बेटा जैसे जैसे उसका बड़ा हुआ है

हार चुके हैं रावण के सब दरबारी
अंगद फिर भी सीना ताने खड़ा हुआ है

ख़ून के रिश्ते भी धोखा दे जाते हैं
कौन यहाँ पे इक दूजे का सगा हुआ है

बाहरस तो सब के सब ही ज़िंदा हैं
अंदर से हर इंसा लेकिन मरा हुआ है

  - Sanskar 'Sanam'

Zakhm Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sanskar 'Sanam'

As you were reading Shayari by Sanskar 'Sanam'

Similar Writers

our suggestion based on Sanskar 'Sanam'

Similar Moods

As you were reading Zakhm Shayari Shayari