aaj saare gham bhula kar ek ladki hañs rahi hai | आज सारे ग़म भुला कर एक लड़की हँस रही है

  - Sarvjeet Singh

आज सारे ग़म भुला कर एक लड़की हँस रही है
साथ में सब को हँसा कर एक लड़की हँस रही है

क्या पता फिर कब मिले मौका उसे यूँँ देखने का
बोल दो सब को बुला कर एक लड़की हँस रही है

हो गया है एक अर्सा ही उसे आए हुए भी
अब न मेरे घर पे आ कर एक लड़की हँस रही है

कुछ पलों के ही लिए पर भूल कर इस ज़िन्दगी को
छत पे आकर खिलखिला कर एक लड़की हँस रही है

आए इक मैसेज को पढ़ने वो दौड़ी सी गई है
कमरे में यूँँ छुप-छुपा कर एक लड़की हँस रही है

आख़िरश वो हँस रही है ख़ुश रहूँगा सोच कर ये
चाहे मुझ को ही रुला कर एक लड़की हँस रही है

  - Sarvjeet Singh

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari