pahle dil men ag jaayega | पहले दिल में अग जाएगा

  - Sarvjeet Singh

पहले दिल में अग जाएगा
फिर वो तुझको ठग जाएगा

जाने वाले के पीछे अब
आख़िर कितने पग जाएगा

उड़ने की ठानी है देखो
किस जानिब अब खग जाएगा

उसने पाँच मिनट बोला है
आधा घंटा लग जाएगा

बस इक ख़्वाब अभी सोया है
आँख न मींचों जग जाएगा

  - Sarvjeet Singh

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari