jitne apne hain sab paraaye hain | जितने अपने हैं सब पराए हैं

  - Shaad Imran

जितने अपने हैं सब पराए हैं
बात जानी जब ज़ख़्म खाए हैं

ये सब शराबी कोई और नहीं
जाँ तेरे ठुकराए, तेरे सताए हैं

ख़ून थूका तेरे जाने के ग़म मैं
हमनें सिर्फ़ आँसू नहीं बहाए हैं

मस्जिद एक रोज़ बुलाया वाईज ने
हमने कह दिया नहीं नहाए हैं

मौत पढ़ती है काम करने में
'शाद' सिर्फ़ बातें ही बनाए हैं

  - Shaad Imran

Nasha Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shaad Imran

As you were reading Shayari by Shaad Imran

Similar Writers

our suggestion based on Shaad Imran

Similar Moods

As you were reading Nasha Shayari Shayari