naam le kar mere saaqi se pukaara na gaya | नाम ले कर मेरे साक़ी से पुकारा न गया

  - Shadab Javed

नाम ले कर मेरे साक़ी से पुकारा न गया
और मुझ से भी मेरा हाथ बढ़ाया न गया

ग़ैर मुमकिन है लिखारी को ख़सारा न गया
इस कहानी में कोई एक भी मारा न गया

हम से क्या इश्क़ हुआ ये भी कोई इश्क़ हुआ
ख़ाक छानी न गई हाल बिगाड़ा न गया

रंज उसको भी न हो इस लिए वक़्त-ए-रुख़सत
हम सेे चेहरे पे कोई दर्द सजाया न गया

दुश्मनी मोल हर इक रंग से ले ली उसने
जिस मुसव्विर से तेरा अक्स उभारा न गया

रौशनी भी गई और रौशनी की ख़्वाहिश भी
आँख से पर तेरे जलवों का नज़ारा न गया

ये तेरे हुस्न की तौहीन सरासर होगी
तेरे तलवों पे अगर चाँद को वारा न गया

  - Shadab Javed

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadab Javed

As you were reading Shayari by Shadab Javed

Similar Writers

our suggestion based on Shadab Javed

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari