तन्हाइयों में हैं तेरी सोहबत के बाद से
किस काम के बचेंगे मुहब्बत के बाद से
तूने पलट के भी नहीं देखा मुहाजिरा
कोई नहीं है ख़ुश तेरी हिजरत के बाद से
आमेज़िश-ए-करम है सितम तक में भी तेरे
मशहूर हो रहा हूँ मैं तोहमत के बाद से
सूरज भी वक़्त-ए-हाजत-ए-इंसान कुछ नहीं
नज़रें नहीं ठहरती ज़रूरत के बाद से
हम बन गए बिगड़ गए या मर गए तो क्या
क़िस्से तो जी उठे तेरी रुख़सत के बाद से
कल तक यहाँ पे कोई हमें जानता न था
नज़रों में आ गए हैं बग़ावत के बाद से
Read Full