aur bhi log uspe marte hain | और भी लोग उसपे मरते हैं

  - shashwat singh darpan

और भी लोग उसपे मरते हैं
फूल के पास चंद भवरे हैं

तुझको ही इश्क़ की नहीं है ख़बर
वरना तो शहर भर में चर्चे हैं

रूठ जाओ के रूठने वाले
रूठने से भी मान जाते हैं

ज़हन-ओ-दिल में ख़याल हैं तेरे
जैसे ज़िंदान में परिंदे हैं

तू किसी और को मय्यसर है
हम तेरी आरज़ू से लिपटे हैं

फिर न जाने मिलोगे कब हम सेे
आओ तस्वीर खींच लेते हैं

एक दर्पन है दायरा इनका
अक्स तेरे यहीं भटकते हैं

  - shashwat singh darpan

Aarzoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shashwat singh darpan

As you were reading Shayari by shashwat singh darpan

Similar Writers

our suggestion based on shashwat singh darpan

Similar Moods

As you were reading Aarzoo Shayari Shayari