चाँद तारों ने दिल रखा मेरा
इन सहारों ने दिल रखा मेरा
आज फिर देर तक सड़क देखी
चंद कारों ने दिल रखा मेरा
मुझ को अच्छा नहीं लगा फिर भी
ग़म-गुसारों ने दिल रखा मेरा
होश वालों ने मुश्किलें दीं और
बादा-ख़्वारों ने दिल रखा मेरा
फूल जब मुँह फुला के बैठ गए
यार ख़ारों ने दिल रखा मेरा
दुख तो ये है मुझे तिरे होते
दुनिया-दारों ने दिल रखा मेरा
सब ने ठुकरा दिया मगर सोहिल
दिल के मारों ने दिल रखा मेरा
Read Full