nahin udaaunga KHaak roya nahin karunga | नहीं उड़ाऊँगा ख़ाक रोया नहीं करूँँगा

  - Taimur Hasan

नहीं उड़ाऊँगा ख़ाक रोया नहीं करूँँगा
करूँँगा मैं इश्क़ पर तमाशा नहीं करूँँगा

मिरी मोहब्बत भी ख़ास है क्यूँँकि ख़ास हूँ मैं
सो आम लोगों में ज़िक्र इस का नहीं करूँँगा

उसे बताओ फ़रार का नाम तो नहीं इश्क़
जो कह रहा है मैं कार-ए-दुनिया नहीं करूँँगा

कभी न सोचा था गुफ़्तुगू भी करूँँगा घंटों
और अपनी बातों में ज़िक्र तेरा नहीं करूँँगा

इरादतन जो किया है अब तक ग़लत किया है
सो अब कोई काम बिल-इरादा नहीं करूँँगा

तुझे मैं अपना नहीं समझता इसी लिए तो
ज़माने तुझ से मैं कोई शिकवा नहीं करूँँगा

मिरी तवज्जोह फ़क़त मिरे काम पर रहेगी
मैं ख़ुद को साबित करूँँगा दावा नहीं करूँँगा

अगर मैं हारा तो मान लूँगा शिकस्त अपनी
तिरी तरह से कोई बहाना नहीं करूँँगा

अगर किसी मस्लहत में पीछे हटा हूँ 'तैमूर'
तो मत समझना कि अब मैं हमला नहीं करूँँगा

  - Taimur Hasan

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Taimur Hasan

As you were reading Shayari by Taimur Hasan

Similar Writers

our suggestion based on Taimur Hasan

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari