kaise kaise KHvaab dikhaati hain aañkhen | कैसे कैसे ख़्वाब दिखाती हैं आँखें

  - Tariq Faiz

कैसे कैसे ख़्वाब दिखाती हैं आँखें
और फिर मुझको रोज़ जगाती हैं आँखें

ऐसे तो ये राज़ समझना मुश्किल है
कैसे सारे राज़ बताती हैं आँखें

जिन बातों में अक्सर सदियाँ लगती हैं
उन को लम्हों में समझाती हैं आँखें

मैं तो थक के अक्सर सो ही जाता हूँ
बाद मेरे तन्हा हो जाती हैं आँखें

मेरी आँखों में इक ख़ून का दरया है
क़तरा क़तरा रोज़ बहाती हैं आँखें

  - Tariq Faiz

Raaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tariq Faiz

As you were reading Shayari by Tariq Faiz

Similar Writers

our suggestion based on Tariq Faiz

Similar Moods

As you were reading Raaz Shayari Shayari