KHaak hi KHaak thii aur KHaak bhi kya kuchh nahin tha | ख़ाक ही ख़ाक थी और ख़ाक भी क्या कुछ नहीं था

  - Tehzeeb Hafi

ख़ाक ही ख़ाक थी और ख़ाक भी क्या कुछ नहीं था
मैं जब आया तो मेरे घर की जगह कुछ नहीं था।

क्या करूँं तुझ सेे ख़यानत नहीं कर सकता मैं
वरना उस आँख में मेरे लिए क्या कुछ नहीं था।

ये भी सच है मुझे कभी उसने कुछ ना कहा
ये भी सच है कि उस औरत से छुपा कुछ नहीं था।

अब वो मेरे ही किसी दोस्त की मनकूहा है
मैं पलट जाता मगर पीछे बचा कुछ नहीं था।

  - Tehzeeb Hafi

Mahatma Gandhi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Mahatma Gandhi Shayari Shayari