"तू किसी और ही दुनिया में मिली थी मुझ सेे"
तू किसी और ही मौसम की महक लाई थी
डर रहा था कि कहीं ज़ख़्म न भर जाएँ मेरे
और तू मुट्ठियाँ भर-भर के नमक लाई थी
और ही तरह की आँखें थी तेरे चेहरे पर
तू किसी और सितारे से चमक लाई थी
तेरी आवाज़ ही सबकुछ थी मुझे मोनिस-ए-जाँ
क्या करुँ मैं कि तू बोली ही बहुत कम मुझ सेे
तेरी चुप से ही यही महसूस किया था मैंने
जीत जाएगा तेरा ग़म किसी रोज़ मुझ सेे
शहर आवाज़ें लगाता था मगर तू चुप थी
ये त'अल्लुक़ मुझे खाता था मगर तू चुप थी
वही अंजाम था जो इश्क़ का आगाज़ से है
तुझको पाया भी नहीं था कि तुझे खोना था
चली आती है यही रस्म कई सदियों से
यही होता है, यही होगा, यही होना था
पूछता रहता था तुझ सेे कि “बता क्या दुख है?”
और मेरी आँख में आँसू भी नहीं होते थे
मैने अंदाज़े लगाए के सबब क्या होगा
पर मेरे तीर तराजू भी नहीं होते थे
जिसका डर था मुझे मालूम पड़ा लोगों से
फिर वो ख़ुश-बख़्त पलट आया तेरी दुनिया में
जिसके जाने पे मुझे तूने जगह दी दिल में
मेरी क़िस्मत में ही जब ख़ाली जगह लिखी थी
तुझ सेे शिकवा भी अगर करता तो कैसे करता
मैं वो सब्ज़ा था जिसे रौंद दिया जाता है
मैं वो जंगल था जिसे काट दिया जाता है
मैं वो दर्द था जिसे दस्तक की कमी खाती है
मैं वो मंज़िल था जहाँ टूटी सड़क जाती है
मैं वो घर था जिसे आबाद नहीं करता कोई
मैं तो वो था जिसे याद नहीं करता कोई
ख़ैर इस बात को तू छोड़, बता कैसी है?
तूने चाहा था जिसे, वो तेरे नज़दीक तो है?
कौन से ग़म ने तुझे चाट लिया अंदर से
आज कल फिर से तू चुप रहती है, सब ठीक तो है?
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi
our suggestion based on Tehzeeb Hafi
As you were reading I love you Shayari Shayari