khel dono ka chale teen ka d | खेल दोनों का चले तीन का दाना न पड़े

  - Umair Najmi

खेल दोनों का चले तीन का दाना न पड़े
सीढ़ियाँ आती रहें साँप का ख़ाना न पड़े

देख में'मार परिंदे भी रहें घर भी बने
नक़्शा ऐसा हो कोई पेड़ गिराना न पड़े

मेरे होंटों पे किसी लम्स की ख़्वाहिश है शदीद
ऐसा कुछ कर मुझे सिगरेट को जलाना न पड़े

इस त'अल्लुक़ से निकलने का कोई रास्ता दे
इस पहाड़ी पे भी बारूद लगाना न पड़े

नम की तर्सील से आँखों की हरारत कम हो
सर्द-ख़ानों में कोई ख़्वाब पुराना न पड़े

रब्त की ख़ैर है बस तेरी अना बच जाए
इस तरह जा कि तुझे लौट के आना न पड़े

हिज्र ऐसा हो कि चेहरे पे नज़र आ जाए
ज़ख़्म ऐसा हो कि दिख जाए दिखाना न पड़े

  - Umair Najmi

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Umair Najmi

As you were reading Shayari by Umair Najmi

Similar Writers

our suggestion based on Umair Najmi

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari