zehn-o-dil men kuchh na kuchh rishta bhi tha | ज़ेहन-ओ-दिल में कुछ न कुछ रिश्ता भी था

  - Ummeed Fazli

ज़ेहन-ओ-दिल में कुछ न कुछ रिश्ता भी था
ऐ मोहब्बत मैं कभी यकजा भी था

मुझ में इक मौसम कभी ऐसा न था
ऐसा मौसम जिस में तू महका भी था

तुझ से मिलने किस तरह हम आए हैं
रास्ते में ख़ून का दरिया भी था

कज-कुलाहों पर कहाँ मुमकिन सितम
हाँ मगर उस ने मुझे चाहा भी था

आज ख़ुद साया-तलब है वक़्त से
ये वही घर है कि जो साया भी था

जाने किस सहरा-ए-ग़म में खो गया
हाए वो आँसू कि जो दरिया भी था

  - Ummeed Fazli

Dariya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ummeed Fazli

As you were reading Shayari by Ummeed Fazli

Similar Writers

our suggestion based on Ummeed Fazli

Similar Moods

As you were reading Dariya Shayari Shayari