jab bhi karti thii vo nadi baatein | जब भी करती थी वो नदी बातें

  - Vikram Sharma

जब भी करती थी वो नदी बातें
करती थी सिर्फ़ प्यास की बातें

हम कि चेहरे तो भूल जाते हैं
याद रह जाती हैं कई बातें

फूल देखें तो याद आती हैं
आपकी ख़ुशबुओं भरी बातें

बीती बातों पे ऐसे शे'र कहो
शे'र से निकले कुछ नई बातें

आपकी चुप तो जानलेवा हैं
मुझ सेे कहिए भली बुरी बातें

  - Vikram Sharma

Environment Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vikram Sharma

As you were reading Shayari by Vikram Sharma

Similar Writers

our suggestion based on Vikram Sharma

Similar Moods

As you were reading Environment Shayari Shayari