sach dekha hai sach kya hai | सच देखा है सच क्या है

  - Vikram Gaur Vairagi

सच देखा है सच क्या है
सिर्फ़ नज़र का धोखा है

खेल तो सारा उसका है
जिसने पासा फेंका है

पीछे चलने वाले ने
कुछ आगे का सोचा है

झूठ ही आख़िर सच निकले
ये भी तो हो सकता है

तन्हा क्यूँँ रहते हैं आप
इतना क्या मन लगता है

तुमको मोहब्बत आती थी
लड़ना तुमने सीखा है

रौशनी करनी पड़ती है
और अँधेरा होता है

सब कुछ छोड़ रहे हो तुम
वैरागी ये सब क्या है

  - Vikram Gaur Vairagi

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vikram Gaur Vairagi

As you were reading Shayari by Vikram Gaur Vairagi

Similar Writers

our suggestion based on Vikram Gaur Vairagi

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari