या तिरी आरज़ू सा हो जाऊँ
या तिरी आरज़ू का हो जाऊँ
मिरे कानों में जो तू कुन कह दे
मैं तसव्वुर सा तिरा हो जाऊँ
मुझ से इक बार ज़रा मिल ऐसे
मैं तिरे घर का पता हो जाऊँ
तू भी आ जाना कहीं रख के बदन
जिस्म से मैं भी जुदा हो जाऊँ
तोड़ कर माटी ये मेरी फिर से
यूँँ बनाओ कि नया हो जाऊँ
इश्क़ की रस्म यही है बाक़ी
मैं भी इक बार ख़फ़ा हो जाऊँ
आशनाई है सुख़न-गोई भी
और कितना मैं बुरा हो जाऊँ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Vineet Aashna
our suggestion based on Vineet Aashna
As you were reading Aarzoo Shayari Shayari