apni marzi se kuchh chunoonga main | अपनी मर्ज़ी से कुछ चुनूँगा मैं

  - Vishal Bagh

अपनी मर्ज़ी से कुछ चुनूँगा मैं
हर अदा पर नहीं मरूँगा मैं

वो अगर ऐसे देख ले मुझको
उसको अच्छा नहीं लगूँगा मैं

बाग़ में दिल नहीं लगा अब के
अगले मौसम नहीं खिलूँगा मैं

उस सेे आगे नहीं निकलना पर
उसके पीछे नहीं चलूँगा मैं

कह गए थे वो याद रक्खेंगे
याद ही तो नहीं रहूँगा मैं

  - Vishal Bagh

Andaaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vishal Bagh

As you were reading Shayari by Vishal Bagh

Similar Writers

our suggestion based on Vishal Bagh

Similar Moods

As you were reading Andaaz Shayari Shayari