apne har har lafz ka KHud aaina ho jaaungaus ko chhota kah ke main kaise badaa ho jaaunga | अपने हर हर लफ़्ज़ का ख़ुद आईना हो जाऊंगा

  - Waseem Barelvi

अपने हर हर लफ़्ज़ का ख़ुद आईना हो जाऊंगा
उस को छोटा कह के मैं कैसे बड़ा हो जाऊंगा

तुम गिराने में लगे थे तुम ने सोचा ही नहीं
मैं गिरा तो मसअला बन कर खड़ा हो जाऊंगा

मुझ को चलने दो अकेला है अभी मेरा सफ़र
रास्ता रोका गया तो क़ाफ़िला हो जाऊंगा

सारी दुनिया की नज़र में है मिरा अहद-ए-वफ़ा
इक तिरे कहने से क्या मैं बे-वफ़ा हो जाऊंगा

  - Waseem Barelvi

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Waseem Barelvi

As you were reading Shayari by Waseem Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Waseem Barelvi

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari