haqeeqi chehra dikhaayenge sabko aaj tira | हक़ीक़ी चेहरा दिखाएँगे सबको आज तिरा

  - Amaan Haider

हक़ीक़ी चेहरा दिखाएँगे सबको आज तिरा
फ़रेब देना है लोगों को काम-काज तिरा

हमारे सामने आकर अकड़ दिखाता है
हमारे क़दमों की मिट्टी है दोस्त ताज तिरा

अना-परस्त हैं बस अपनी बात मानते हैं
नहीं चलेगा हमारे दिलों पे राज तिरा

तबीब हार गए और मुझ सेे कहने लगे
उसी की दीद है बस आख़िरी इलाज तिरा

शुरू में प्यार की बातें करेगा फिर धोखा
'अमान' जानता है ख़ूब-तर मिज़ाज तिरा

  - Amaan Haider

Haar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan Haider

As you were reading Shayari by Amaan Haider

Similar Writers

our suggestion based on Amaan Haider

Similar Moods

As you were reading Haar Shayari Shayari