0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Amit Rajvanshi 'Guru'

Top 10 of Amit Rajvanshi 'Guru'

Amit Rajvanshi 'Guru'

Top 10 of Amit Rajvanshi 'Guru'

    आने वाले नहीं आए तुम
    आख़िरी फेरा है जान लो
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    10
    0 Likes
    जान भी वार दी जान लो
    मुश्किलें कर दीं आसान लो
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    9
    0 Likes
    जाना मुश्किल मत करो अब
    जीना मुश्किल हो गया है
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    8
    0 Likes
    मैं नहीं कहता कि अपनी जान समझो
    हाँ मगर इंसान को इंसान समझो

    गर तुम्हारी मुझ से अब बनती नहीं है
    फिर मुझे तुम आज से अंजान समझो

    जो बचा है वो बचा है दोस्तों का
    दोस्तो तुम ये मेरा ऐलान समझो

    राजनेता की शिकायत अफ़सरों से
    अफ़सरों को इनका ही दरबान समझो
    Read Full
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    7
    0 Likes
    लोग कहते हैं कि बेहतर हो गया हूँ
    सच मगर ये है कि पत्थर हो गया हूँ

    हूँ लगा मैं आज भी तो सीढ़ियों पर
    कहने को ही संग-ए-मरमर हो गया हूँ

    मैं न जानूँ क्या वजह है ज़िंदगी की
    मौत से भी मैं तो बदतर हो गया हूँ

    दूर रहते हैं सभी अब मीठे दरिया
    खारे पानी का समुंदर हो गया हूँ

    जैसे चाहे वो नचाता है मुझे तो
    उस मदारी का मैं बंदर हो गया हूँ

    वो कहानी जब पढ़ी तो जान पाया
    तुम सुधा सी और मैं चंदर हो गया हूँ

    सब जहाँ के गुल खिला बैठे 'गुरू' तुम
    और कहते हो कि बंजर हो गया हूँ
    Read Full
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    6
    5 Likes
    चाँद के आगे से बादल हटा दूँ क्यूँ प्यारे
    आँखों का देखा मैं सब को जता दूँ क्यूँ प्यारे

    वो है दिलकश तो मुझे पर्दा तो करना ही है
    राज़ की बातें मैं तुझ को बता दूँ क्यूँ प्यारे
    Read Full
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    5
    7 Likes
    कुछ न पाओगे मेरे ख़िलाफ़ इन सुबूतों से तुम
    मैं ने जो कुछ कहा है मैं फिर से भी कह सकता हूँ
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    4
    6 Likes
    ये मेहनत की कहानी का ख़ज़ाना है
    मोहब्बत में जवानी को लुटाना है

    दिखाओ मत मोहब्बत के महल हम को
    हमें तो गाँव बस माँझी के जाना है
    Read Full
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    3
    6 Likes
    रब का ही वो प्यादा है
    फिर भी बिल्कुल सादा है

    जो नहीं है फोटो में
    ख़ास सब से ज़्यादा है
    Read Full
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    2
    6 Likes
    छेड़ो न मुझ को मैं हारा हुआ हूँ
    कमसिन हसीनों का मारा हुआ हूँ

    इक वक़्त दोनों जहाॅं चूमता था
    जबरन फ़लक से उतारा हुआ हूँ

    वो मेरी पूरी हयाती थी लेकिन
    मैं पल जो रो कर गुज़ारा हुआ हूँ

    ता'उम्र मैं एक ज़र्रा था लेकिन
    अब मैं भी अंबर का तारा हुआ हूँ

    कर ख़ून मेरा वो ख़ुश है तो फिर मैं
    क्यूँ रोऊॅं गर उस का मारा हुआ हूँ

    जाओ तुम इक इक गली पूछ आओ
    कितनों से बचकर तुम्हारा हुआ हूँ

    अब मैं किसी का सहारा हुआ हूँ
    शाइ'र तो मैं फिर दोबारा हुआ हूँ
    Read Full
    Amit Rajvanshi 'Guru'
    1
    5 Likes
Divyansh "Dard" AkbarabadiDivyansh "Dard" AkbarabadiBrajnabh PandeyBrajnabh PandeyGanesh gorakhpuriGanesh gorakhpuriHaresh VanzaHaresh VanzaShubhangi BhartiShubhangi BhartiShivam RitwikShivam RitwikShivam PrajapatiShivam PrajapatiAman Kumar Shaw "Haif"Aman Kumar Shaw "Haif"Ayush AavartAyush AavartSIDDHARTH SHARMASIDDHARTH SHARMA