0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Top 10 of Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Top 10 of Abhishek Bhadauria 'Abhi'

    हो गई यार ये तो दोज़ख़ सी
    ज़िंदगी काश ज़िंदगी रहती
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    10
    4 Likes
    जाने क्या खो गया कहीं मेरा
    जाने क्या ढूँढ़ता ही रहता हूँ
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    9
    4 Likes
    सर रखके जिनपे रोए वो शाने चले गए
    सब ज़िंदगी से यार पुराने चले गए

    तुम सच समझ रहे हो जिसे ख़्वाब है फ़क़त
    हम ख़ुद को नींद में ये बताने चले गए

    कुछ ज़ख़्म तेरी याद का पानी हैं भर रहे
    कुछ ज़ख़्म मेरी प्यास बुझाने चले गए

    अब है नहीं ये वक़्त यहाँ पर किसी का भी
    अपने कभी थे जो वो ज़माने चले गए

    आ कर कहा उन्होंने मिलेंगे वो रात में
    फिर दिन कहीं वो और बिताने चले गए

    इक शख़्स था ‘अभी’ कि जो हासिल न हो सका
    इक आरज़ू थी हम जिसे पाने चले गए
    Read Full
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    8
    2 Likes
    हम को ख़ुशी की इस लिए चाहत नहीं हुई
    हम को तो ग़म से ही कभी फ़ुर्सत नहीं हुई

    कुछ भी कहो मगर ये त'अज्जुब की बात है
    उस को किसी भी शख़्स की आदत नहीं हुई

    इक बार ऐसा ज़ख़्म किसी ने मुझे दिया
    फिर ज़िंदगी में कोई भी हसरत नहीं हुई

    जाते हुए वो एक निशानी था दे गया
    उस एक चीज़ की भी हिफ़ाज़त नहीं हुई

    मिलने गए थे उस से मुझे झूठ बोल कर
    तुम को ज़रा भी यार नदामत नहीं हुई

    सारे ग़लत जो काम हैं हम ने किए मगर
    जज़्बात की है हम से तिजारत नहीं हुई

    काफ़ी दिनों से याद भी उस को नहीं किया
    काफ़ी दिनों से कोई अज़िय्यत नहीं हुई

    शायद थी ‘जॉन’ को भी मोहब्बत किसी से या
    शायद ‘अभी’ को भी है मोहब्बत नहीं हुई
    Read Full
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    7
    1 Like
    ज़बाँ से बात जो निकले वो फिर वापस नहीं आती
    सो मैं कहने से पहले बात कह कर देख लेता हूँ
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    6
    5 Likes
    वो किसी और की जान बन गई
    ज़िंदगी कितनी आसान बन गई
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    5
    3 Likes
    कभी अक्सर तो या फिर कुछ दिनों के बा'द करते हैं
    किसी को भूल जाते हैं किसी को याद करते हैं
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    4
    3 Likes
    आ
    समाँ पे जा चुकी है जो ज़मीं की बात है
    जो कहीं से सुन रहे हैं वो कहीं की बात है
    Read Full
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    3
    4 Likes
    मेरे कमरे में मैं नहीं रहता
    मेरे कमरे में धुआँ रहता है
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    2
    1 Like
    तुम मुझे याद तक नहीं करते
    मैं तुम्हें सोचता ही रहता हूँ
    Abhishek Bhadauria 'Abhi'
    1
    6 Likes
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'Saurabh Chauhan 'Kohinoor'Vikas Shah musafirVikas Shah musafirRohit Asthana PrabhavRohit Asthana PrabhavMohit SubranMohit SubranPiyush SharmaPiyush SharmaMaher painter 'Musavvir'Maher painter 'Musavvir'Sayeed KhanSayeed KhanKumar gyaneshwarKumar gyaneshwarShivShivPankaj murenviPankaj murenvi