hi
0
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Help
Login
By:
00:00/00:00
Top 10 of
Avtar Singh Jasser
Top 10 of
Avtar Singh Jasser
"तेरी मेरी कहानी"
मेरे दिल की तमन्ना ने जब तुम को पुकारा है
यादों ने अजब मौसम मेरे दिल में उतारा है
दर्दों के समुंदर में आहों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है
सांसों में मेरे दम था बस तेरे ही होने से
सब कुछ मैं गवा बैठा इक तुझको ही खोने से
अब तेरे बिना कैसे सारी उम्र बितानी है ?
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है
तुम्हें टूट के चाहा है, तुम्हें टूट के चाहेंगे
तुम जब भी पुकारोगे हम लौट के आएँगे
दुनिया यह मुहब्बत को जानेगी न जानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है
Read Full
Avtar Singh Jasser
10
1 Like
मुझे चाह थी किसी और की, प मुझे मिला कोई और है
मेरी ज़िन्दगी का है और सच, मेरे ख़्वाब सा कोई और है
तू क़रीब था मेरे जिस्म के, बड़ा दूर था मेरी रूह से
तू मेरे लिए मेरे हमनशीं कोई और था कोई और है
Read Full
Avtar Singh Jasser
9
Download Image
5 Likes
फिर मिलेंगे आप से गर ज़िंदगी बाक़ी रही
बात यह उस ने जुदा होते हुए मुझ से कही
Avtar Singh Jasser
8
Download Image
1 Like
इस तरह तुझ से किनारा कर लिया मैं ने
और किसी से इश्क़ यारा कर कर लिया मैं ने
है सज़ा जिसकी अभी तक मिल रही मुझको
जुर्म देखो वो दोबारा कर लिया मैं ने
Read Full
Avtar Singh Jasser
7
Download Image
0 Likes
कहाँ तक साथ दोगी तुम हमारा
सनम जावेदाँ है यह ग़म हमारा
Avtar Singh Jasser
6
Download Image
0 Likes
नशा तेरा उतरता ही नहीं है
नशे करके बहुत देखे हैं मैं ने
Avtar Singh Jasser
5
Download Image
1 Like
ज़रा नज़दीक आकर सुन मेरी इक बात ऐ उर्दू
मेरी तहरीर बिन तेरे मुकम्मल हो नहीं सकती
Avtar Singh Jasser
4
Download Image
1 Like
वो आ के लौट भी गया जिसका था इंतिज़ार
और मैं घड़ी-घड़ी, घड़ी ही देखता रहा
Avtar Singh Jasser
3
Download Image
2 Likes
ख़ास तो कुछ भी नहीं बदला तुम्हारे बाद में
पहले गुम रहता था तुम में, अब तुम्हारी याद में
मोल हासिल हो गया है मुझको इक-इक शे'र का
सब दिलासे दे रहे हैं मुझको "जस्सर" दाद में
Read Full
Avtar Singh Jasser
2
Download Image
3 Likes
मेरा तो ज़िक्र भी 'जस्सर' तेरे क़िस्से में न आया
तू सब का हो गया लेकिन मेरे हिस्से में न आया
Avtar Singh Jasser
1
Download Image
2 Likes
Get Shayari on your Whatsapp
Top 10 of Similar Writers
AYUSH SONI
Shivangi Shivi
KUNAL
Sana Hashmi
ABHISHEK RANJAN
Deenbandhu Jaiswal
Murli Dhakad
Aditya Kumar 'Chaudhary'
Umrez Ali Haider
Piyush Mishra 'Aab'