0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Deva morya 'Raahi'

Top 10 of Deva morya 'Raahi'

Deva morya 'Raahi'

Top 10 of Deva morya 'Raahi'

    जब मुझ को तुझ से चाहत हो जाती तो
    फिर मुझ को तेरी आदत हो जाती तो

    तुझ को अपने घर तक तो मैं ले जाता
    मेरे घर जा कर आफ़त हो जाती तो
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    10
    1 Like
    झुकेगा तक नहीं ये सर हमारा
    उजड़ जाए भले फिर घर हमारा

    तुम्हें अपना बना लेते कभी का
    तुम्हें बनना नहीं था पर हमारा
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    9
    0 Likes
    तुम्हें इतना बताना चाहता हूँ
    तुम्हारे पास आना चाहता हूँ

    हमारे दरमियाँ कुछ भी नहीं पर
    बचा रिश्ता निभाना चाहता हूँ

    भले झूठा करो वा'दा करो तुम
    तुम्हें फिर आज़माना चाहता हूँ

    बहुत नज़दीक हूँ मैं आज अपने
    मगर अब दूर जाना चाहता हूँ

    हमारी ज़िन्दगी में लौट आओ
    उदासी अब मिटाना चाहता हूँ
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    8
    0 Likes
    मुफ़्त में जब बँट रहे थे ज़िन्दगी के मशवरे
    ले रहे थे उस समय हम आशिक़ी के मशवरे

    और भी ज़्यादा मज़ा देने लगी ये ज़िन्दगी
    आ रहे जब हर तरफ़ से ख़ुद-कुशी के मशवरे
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    7
    1 Like
    इश्क़ में अब उठ रही तलवार मेरे नाम से
    तुम सभी करते थे पहला वार मेरे नाम से
    इश्क़ज़ादे ये नतीजा ख़ुद ही आ कर देख लें
    जीत होती है तो कुछ की हार मेरे नाम से

    मैं तिरे तो नाम तक को सीने पर लिख लूँ मगर
    छोड़ के आएगा तू घर बार मेरे नाम से

    तेरे महलों में कभी जाता नहीं तो क्या हुआ
    काँपते हैं आज तक दरबार मेरे नाम

    दिल समुंदर बन चुका था रेत का फिर भी करीं
    इस तरफ़ की कश्तियाँ उस पार मेरे नाम से

    जब से मैं ने खोल डाले हैं ज़खीरे सोग के
    हर तरफ़ खुलने लगे बाज़ार मेरे नाम से

    रौशनी से क्यूँ फ़रोज़ाँ ज़ा रहा ये शहर को
    हर गली में क्यूँ जलें अश'आर मेरे नाम से
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    6
    1 Like
    बहुत मजबूर होकर चल रहा हूँ 
    जो तुझ से दूर होकर चल रहा हूँ

    मिरे हाथों में जब से हाथ तेरा 
    बड़ा मग़रूर होकर चल रहा हूँ
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    5
    1 Like
    जब लड़की को पहली बारी देखोगे
    आँखें उस की तुम कजरारी देखोगे

    थोड़ा सा तुम ध्यान हटाओ आँखों से
    शक्ल-ओ-सूरत तब तो प्यारी देखोगे
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    4
    1 Like
    कभी दरिया कभी झरना कभी साहिल हमारा था
    तुम्हारा हो चुका जो अब कभी ये दिल हमारा था

    मुहब्बत में मुसाफ़िर को सदा नजदीक़ रक्खा था
    हुई तफ़्तीश तो जाना यही क़ातिल हमारा था
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    3
    1 Like
    जुड़ा ऐसे कि तुझ से मैं घटाया जा नहीं सकता
    मैं क्या महसूस करता हूँ बताया जा नहीं सकता

    मिरे हर ख़त को तू ने भी सँजो कर जिस तरह रक्खा
    यही अहसास है जो की भुलाया जा नहीं सकता
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    2
    1 Like
    नया किरदार लिक्खा है कहानी में
    लगेगी देखिएगा आग पानी में


    मिरी सूरत बताती है कहानी सब

    बजे हैं शक्ल पे बारह जवानी में
    Read Full
    Deva morya 'Raahi'
    1
    1 Like
Alankrat SrivastavaAlankrat SrivastavaKhan JanbazKhan JanbazAqib khanAqib khanAbhinav BaishanderAbhinav Baishanderharshit karnatakharshit karnatakVishna prajapatiVishna prajapatiNishant SinghNishant SinghKanz Al RidaKanz Al RidakhamakhaahkhamakhaahMadan Gopal 'AloukiK'Madan Gopal 'AloukiK'