hi
0
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Help
Login
By:
00:00/00:00
Top 10 of
Karan Sahar
Top 10 of
Karan Sahar
उसकी निगाह-ए-नाज़ में आने के वास्ते
मेहनत के साथ-साथ मुक़द्दर भी चाहिए
Karan Sahar
10
Download Image
2 Likes
ज़ख़्म है दर्द है दवा भी है
जैसे जंगल है रास्ता भी है
यूँँ तो वादे हज़ार करता है
और वो शख़्स भूलता भी है
हम को हर सू नज़र भी रखनी है
और तेरे पास बैठना भी है
यूँँ भी आता नहीं मुझे रोना
और मातम की इब्तिदा भी है
चूमने हैं पसंद के बादल
शाम होते ही लौटना भी है
Read Full
Karan Sahar
9
Download Image
9 Likes
वस्ल की बात ही नहीं होती
इस तरह आशिक़ी नहीं होती
आग ख़ुद को लगाए बैठा हूँ
फिर भी क्यूँ रौशनी नहीं होती
हिज्र में ही तो ये सहूलत है
वस्ल में शा'इरी नहीं होती
Read Full
Karan Sahar
8
Download Image
1 Like
आप रोने लगे हैं सरगम में
इस क़दर खो गए हैं मातम में
हिज्र का दुख, विसाल के आँसू
लुत्फ़ है दो नदी के संगम में
इश्क़ इक मोजज़ा सा लगता है
फूल खिलते हैं ज़र्द मौसम में
शब की तारीकियाँ बताएँगी
कितने आँसू छिपे हैं शबनम में
Read Full
Karan Sahar
7
Download Image
1 Like
आरज़ू थी कि कभी उसके बराबर बैठूँ
और इतना ही नहीं हाथ पकड़ कर बैठूँ
तेरी दुनिया में पस-ओ-पेश बहुत हैं साक़ी
इस से बेहतर है कि मैं शे'र कहूँ घर बैठूँ
तुम तो मसरूफ़ बहुत रहने लगे हो ख़ुद में
मुंतज़िर हूँ मैं, अगर तुम कहो बाहर बैठूँ
Read Full
Karan Sahar
6
Download Image
6 Likes
महसूस कर रहा हूँ तेरा शुमार ख़ुद में
सो झाँकने लगा हूँ मैं बार-बार ख़ुद में
तेरी चमक से रौशन हर रहगुज़ार होगा
इतना तो मेरे जुगनू रख ऐतबार ख़ुद में
Read Full
Karan Sahar
5
Download Image
5 Likes
कौन देता है सदा हमको घने जंगल में
तू है या तेरा तसव्वुर है भरे जंगल में
कोई मंज़िल है न रास्ता है न साया कोई
मैं अकेला ही भटकता हूँ मेरे जंगल में
Read Full
Karan Sahar
4
Download Image
1 Like
आधी रात गुज़रने को है
कमरा ख़्वाब से भरने को है
Karan Sahar
3
Download Image
1 Like
न रोए तो बहुत आँसू गिरेंगे
मुझे ही देख लो भीगा पड़ा हूँ
Karan Sahar
2
Download Image
2 Likes
वो मुझे ले गया गुलों के बीच
और कहने लगा कि ऐसा बन
Karan Sahar
1
Download Image
1 Like
Get Shayari on your Whatsapp
Top 10 of Similar Writers
Asad Akbarabadi
Siddharth Saaz
Anuj kumar
kapil verma
Sana Hashmi
Kaviraj " Madhukar"
Vineet Dehlvi
Amanpreet singh
Ananya Rai Parashar
Akshay Sopori