दवा से हल न हुआ तो दु'आ पे छोड़ दिया
तिरा मोआ'मला हम ने ख़ुदा पे छोड़ दिया
बहुत ख़याल रखा मेरा और दरख़्तों का
फिर उस ने दोनों को आब-ओ-हवा पे छोड़ दिया
मुआ'फ़ वो करें जिन का क़ुसूर-वार है तू
अदालतों ने तुझे किस बिना पे छोड़ दिया
बग़ैर कुछ कहे मैं ने पलटने का सोचा
और एक फूल दर-ए-इल्तिजा पे छोड़ दिया
Read Full