0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Yashvardhan Mishra 'Hind'

Top 10 of Yashvardhan Mishra 'Hind'

Yashvardhan Mishra 'Hind'

Top 10 of Yashvardhan Mishra 'Hind'

    हम तिरा नाम बेंच पर अपनी
    रोज़ लिखते हैं और मिटाते हैं
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    10
    1 Like
    और हम को चाहिए क्या ईद पे ईदी भला
    आप हम को दीजिए बस एक बोसा गाल पे
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    9
    1 Like
    रंग सारे आ गए आरिज़ पे मेरे
    जब कहा उस ने मुझे होली मुबारक
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    8
    1 Like
    रात दिन जिस को तू हर दम सोचती है
    क्या वही इक शख़्स तेरी ज़िंदगी है

    देख कर तस्वीर तेरी सोचता हूँ
    ईद से पहले मुझे ईदी मिली है

    रात सारी कट गई ये सोचने में
    क्या उसे मुझ से मोहब्बत आज भी है
    Read Full
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    7
    1 Like
    है अगर इतनी तू ख़फ़ा दुनिया
    जा रहा हूँ मैं अलविदा दुनिया

    हार के ख़ुद-कुशी मैं कर लूँगा
    और मत मुझ को आज़मा दुनिया

    साथ कोई यहाँ नहीं देता
    सब यहाँ पे हैं बे-वफ़ा दुनिया

    कर लिया क़ैद तुम को मैं ने भी
    बन गई जब तू काफ़िया दुनिया

    मर रहा हूँ बड़े सुकूँ से मैं
    सो तिरा दिल से शुक्रिया दुनिया

    दोस्ती ख़त्म हो गई मेरी
    बन गई जब से नासेहा दुनिया

    बात उस तक पहुँच गई मेरी
    दरमियाँ कोई है ख़ुदा दुनिया
    Read Full
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    6
    1 Like
    मोहब्बत के ज़माने आ गए हैं
    उसे रिश्ते निभाने आ गए हैं

    मेरे अहबाब मुझ को कर के तन्हा
    दुबारा दिल दुखाने आ गए हैं

    शिफ़ाई जौन ग़ालिब मीर जैसे
    हमें भी ग़म छुपाने आ गए हैं

    तुम्हें देखा तो मुझ को याद फिर से
    वही नग़
    में पुराने आ गए हैं

    बनाए चाँद तारे जब से मैं ने
    मुझे कंगन बनाने आ गए हैं
    Read Full
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    5
    1 Like
    कौन कहता है मोहब्बत तुम करो
    कर सको जो हम से नफ़रत तुम करो

    लखनऊ पंजाब दिल्ली पर नहीं
    जाँ मिरे दिल पर हुक़ूमत तुम करो

    विष कभी जो पी लो मीरा की तरह
    बा'द में कान्हा की चाहत तुम करो

    इक दफ़ा देखो हमारे जौन को
    फिर मोहब्बत की वकालत तुम करो

    लोग देखें और बस हैरत करें
    इश्क़ की ऐसी किताबत तुम करो
    Read Full
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    4
    1 Like
    यूँ तो तेरे बा'द मुझ को मौत आनी है कहाँ
    ज़िन्दा रहने की मगर इस दिल ने ठानी है कहाँ

    याद रहता ही नहीं कब कौन कैसे क्यूँ किधर
    बात कोई याद रखनी या भुलानी है कहाँ

    आज भी महफ़ूज़ दिल में है तेरी तस्वीर पर
    फ़ोन में लेकिन तेरी फ़ोटो निशानी है कहाँ

    गाँव सारा घूम आया बस मिले कान्हा मुझे
    आज होली है मगर कान्हा की रानी है कहाँ

    मिल गए हैं यार सारे खो गए थे जो मगर
    अब हमारे बीच वो यारी पुरानी है कहाँ
    Read Full
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    3
    2 Likes
    बना होगा किसी भी रोज़ तो पत्थर बना होगा
    कहीं फिर बा'द में वो शख़्स चारा-गर बना होगा
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    2
    2 Likes
    सड़क चौक रस्ते सभी हैं वहीं पर
    हुआ अजनबी कोई तो यार तुम हो

    यही सामने बोलता हूँ सभी के
    मिरा प्यार तुम हो मिरा प्यार तुम हो
    Read Full
    Yashvardhan Mishra 'Hind'
    1
    1 Like
Shaikh SohailShaikh SohailDharmesh SolankiDharmesh SolankiJonty nainJonty nainRaushan miyaa'nRaushan miyaa'nNirvesh NavodayanNirvesh NavodayanHrishita SinghHrishita SinghAYUSH SONIAYUSH SONINajmu Ansari NazimNajmu Ansari NazimKaral 'Maahi'Karal 'Maahi'SaahirSaahir