10
326 Likes
वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है
कहाँ तक कार का पीछा करोगे?
कहाँ तक कार का पीछा करोगे?
9
117 Likes
8
138 Likes
तुम्हें इक बात कहनी थी
इजाज़त हो तो कह दूँ मैं
इजाज़त हो तो कह दूँ मैं
ये भीगा भीगा सा मौसम
ये तितली फूल और शबनम
चमकते चाँद की बातें
ये बूँदें और बरसातें
ये काली रात का आँचल
हवा में नाचते बादल
धड़कते मौसमों का दिल
महकती ख़ुश्बूओं का दिल
ये सब जितने नज़ारे हैं
कहो किस के इशारे हैं
सभी बातें सुनी तुम ने
फिर आँखें फेर लीं तुम ने
मैं तब जा कर कहीं समझा
कि तुम ने कुछ नहीं समझा
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के
ज़रा नीची नज़र कर के
ये कहता हूँ अभी तुम से
मोहब्बत हो गई तुम से
7
119 Likes
5
114 Likes
सितम ढाते हुए सोचा करोगे
हमारे साथ तुम ऐसा करोगे?
हमारे साथ तुम ऐसा करोगे?
अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो
अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे?
मैं तुम से अब झगड़ता भी नहीं हूँ
तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे?
मेरा दामन तुम्हीं था
में हुए हो
मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे
बताओ वा'दा कर के आओगे ना?
के पिछली बार के जैसा करोगे?
वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है
कहाँ तक कार का पीछा करोगे?
मुझे बस यूँ ही तुम से पूछना था
अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
4
140 Likes
ख़ाली बैठे हो तो इक काम मेरा कर दो ना
मुझ को अच्छा सा कोई ज़ख़्म अदा कर दो ना
मुझ को अच्छा सा कोई ज़ख़्म अदा कर दो ना
ध्यान से पंछियों को देते हो दाना पानी
इतने अच्छे हो तो पिंजरे से रिहा कर दो ना
जब क़रीब आ ही गए हो तो उदासी कैसी
जब दिया दे ही रहे हो तो जला कर दो ना
3
103 Likes
मैं क्या बताऊँ वो कितना क़रीब है मेरे
मेरा ख़याल भी उस को सुनाई देता है
मेरा ख़याल भी उस को सुनाई देता है
वो जिस ने आँख अता की है देखने के लिए
उसी को छोड़ के सब कुछ दिखाई देता है
2
84 Likes










