jab vo mere shaana-b-shaana chaltaa hai | जब वो मेरे शाना-ब-शाना चलता है

  - Zubair Ali Tabish

जब वो मेरे शाना-ब-शाना चलता है
पस मंज़र में कोई गाना चलता है

मैं पूरी ज़िम्मेदारी से पीता हूँ
मेरी लग़ज़िश से मयख़ाना चलता है

आवारा'गर्दी पर लानत है लेकिन
एक गली में आना-जाना चलता है

पल-पल में बिजली के झटके देते हो
ऐसे तो बस पागलख़ाना चलता है

आप किसी मौक़े' पर मातम करते हैं
हम लोगों का तो रोज़ाना चलता है

तुमको मेरी चाल पे फ़िक़्रे कसने थे
कस लो कमर को अब दीवाना चलता है

  - Zubair Ali Tabish

Dushman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Zubair Ali Tabish

As you were reading Shayari by Zubair Ali Tabish

Similar Writers

our suggestion based on Zubair Ali Tabish

Similar Moods

As you were reading Dushman Shayari Shayari