ek ghazal maa maine aisi kah dii hai | एक ग़ज़ल माँ मैंने ऐसी कह दी है

  - Avtar Singh Jasser

एक ग़ज़ल माँ मैंने ऐसी कह दी है
जो तेरे आँचल के जितनी प्यारी है

सर्दी में वो धूप लगे हल्की-हल्की
पतझड़ में वो बिल्कुल बारिश जैसी है

माँ जिसको सब तेरे जैसी कहते हैं
वो तो बस इकलौती तेरी बेटी है

उस इन्साँ को ग़म की धूप नहीं लगती
जिसके सर पे माँ की छाया होती है

'जस्सर' सच्चा प्यार मिला माँ बाप से ही
बाक़ी हर इक रिश्ता दुनियादारी है

  - Avtar Singh Jasser

Father Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Father Shayari Shayari