ik lamhe men kaii zamaane lagte hain | इक लम्हे में कई ज़माने लगते हैं

  - Avtar Singh Jasser

इक लम्हे में कई ज़माने लगते हैं
जब हम पहला प्यार भुलाने लगते हैं

हम को अपनी जाँ का ख़तरा होता है
जब हम तेरी क़सम उठाने लगते हैं

ग़ैर-मिजाज़ नहीं है इश्क़ मगर फिर भी
हम पे हर दिन सौ हर्जाने लगते हैं

उस की आँखें नज़्म सुनाने लगती हैं
जब हम उस को ग़ज़ल सुनाने लगते हैं

आँखों से नींदें उड़ जाती हैं 'जस्सर'
जब हम कोई ख़्वाब सजाने लगते हैं

  - Avtar Singh Jasser

Fantasy Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Fantasy Shayari Shayari