sabhi mallaah utaare ja rahe hain | सभी मल्लाह उतारे जा रहे हैं

  - Avtar Singh Jasser

सभी मल्लाह उतारे जा रहे हैं
मुसाफ़िर किस किनारे जा रहे हैं

तुम्हारा कुछ नहीं जाएगा इस में
सभी लेकिन हमारे जा रहे हैं

ज़रा रोको इन्हें जाने से यारों
अँधेरों में सितारे जा रहे हैं

तुम्हारे साथ देखो जाने वालो
सभी दिलकश नज़ारे जा रहे हैं

ये कश्ती ग़र्क़ हो जाएगी जस्सर
कि इस के सब सहारे जा रहे हैं

  - Avtar Singh Jasser

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari