yaqeen behad tumhaara kar raha hooñ | यक़ीं बेहद तुम्हारा कर रहा हूँ

  - Avtar Singh Jasser

यक़ीं बेहद तुम्हारा कर रहा हूँ
मैं यह ग़लती दुबारा कर रहा हूँ

मुलाक़ातें तो महँगी पड़ रही हैं
सो यादों पे गुज़ारा कर रहा हूँ

गुलाबी हो रहे हैं गाल तेरे
मैं आँखों से इशारा कर रहा हूँ

तुम्हें मुझ से मुहब्बत हो न जाए
तभी तुम से किनारा कर रहा हूँ

बुझाई प्यास मैंने जिस नदी से
मैं जस्सर उस को खारा कर रहा हूँ

  - Avtar Singh Jasser

Aitbaar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Aitbaar Shayari Shayari