main KHud bhi sochta hoon ye kya meraa haal hai | मैं ख़ुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है

  - Javed Akhtar

मैं ख़ुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है
जिस का जवाब चाहिए वो क्या सवाल है

घर से चला तो दिल के सिवा पास कुछ न था
क्या मुझ से खो गया है मुझे क्या मलाल है

आसूदगी से दल के सभी दाग़ धुल गए
लेकिन वो कैसे जाए जो शीशे में बाल है

बे-दस्त-ओ-पा हूँ आज तो इल्ज़ाम किस को दूँ
कल मैं ने ही बुना था ये मेरा ही जाल है

फिर कोई ख़्वाब देखूं कोई आरज़ू करूँं
अब ऐ दिल-ए-तबाह तिरा क्या ख़याल है

  - Javed Akhtar

Dua Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Javed Akhtar

As you were reading Shayari by Javed Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Javed Akhtar

Similar Moods

As you were reading Dua Shayari Shayari