mohabbaton ke har ik samt shaadiyaane the | मोहब्बतों के हर इक सम्त शादियाने थे

  - Khalid Sajjad

मोहब्बतों के हर इक सम्त शादियाने थे
गुज़िश्तगा के ज़माने भी क्या ज़माने थे

सरों पे रात जो आई हमें ख़्याल आया
हमें चराग़ अभी और भी जलाने थे

मैं उस सेे उसका पता पूछ कर भी क्या करता
हवा के अपने भला कौन से ठिकाने थे

मैं इसलिए भी वहाँ नक्श-ए-पा बना आया
कि मेरे बाद कईं लोग आने जाने थे

  - Khalid Sajjad

Ishaara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Sajjad

As you were reading Shayari by Khalid Sajjad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Sajjad

Similar Moods

As you were reading Ishaara Shayari Shayari