agar main mar gaya mujhko jala degi yahii duniya | अगर मैं मर गया मुझको जला देगी यही दुनिया

  - Kushal "PARINDA"

अगर मैं मर गया मुझको जला देगी यही दुनिया
किसी के काम भी आया भुला देगी यही दुनिया

सताए थे ज़माने के मगर आगे बढ़े हैं हम
कहानी जीत की मेरी हिला देगी यही दुनिया

लिखा क़िस्मत में जो उसने वही बस हक़ से पाया है
न पाया हक़ से गर होगा बला देगी यही दुनिया

तराशा इश्क़ से मुझको मगर मैं अश्म अच्छा जो
रहा बुत इश्क़ में कह कर रुला देगी यही दुनिया

गया था चोट देकर फिर वो आया चोट देने को
तेरी इस चालबाज़ी का सिला देगी यही दुनिया

ज़माने से अगर कह दूँ तुझे सौ बार ओ ज़ालिम
मिटा हस्ती तेरी तुझको सुला देगी यही दुनिया

  - Kushal "PARINDA"

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kushal "PARINDA"

As you were reading Shayari by Kushal "PARINDA"

Similar Writers

our suggestion based on Kushal "PARINDA"

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari