hai ghazal meer ye shifaai ki | है ग़ज़ल 'मीर' ये 'शिफ़ाई' की

  - Meer Taqi Meer

है ग़ज़ल 'मीर' ये 'शिफ़ाई' की
हम ने भी तब्अ-आज़माई की

उस के ईफ़ा-ए-अहद तक न जिए
उम्र ने हम से बे-वफ़ाई की

वस्ल के दिन की आरज़ू ही रही
शब न आख़िर हुई जुदाई की

इसी तक़रीब उस गली में रहे
मिन्नतें हैं शिकस्ता-पाई की

दिल में उस शोख़ के न की तासीर
आह ने आह ना-रसाई की

कासा-ए-चश्म ले के जूँ नर्गिस
हम ने दीदार की गदाई की

ज़ोर ओ ज़र कुछ न था तो बार-ए-'मीर'
किस भरोसे पर आशनाई की

  - Meer Taqi Meer

Bewafai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Bewafai Shayari Shayari