kafs ki or meraa raasta palat aaya | क़फ़स की ओर मेरा रास्ता पलट आया

  - Shadab Javed

क़फ़स की ओर मेरा रास्ता पलट आया
मैं पा-ब-जौलाँ चला थक गया पलट आया

हज़ार मिन्नतें इस दर पे धूल फाँकती हैं
यहाँ पे क्यूँँ ये दिल-ए-ग़मज़दा पलट आया

खिला हुआ था सिरहाने पे इक गुलाब का फूल
मैं उस मज़ार से बे-फ़ातिहा पलट पाया

वो जिस के वास्ते मैं वास्तों का हामी था
वो शख़्स आज बिला वास्ता पलट आया

किसी से वादा-ख़िलाफ़ी न हो सो मस्लहतन
मैं अपने अहद से बे-साख़्ता पलट आया

वो एक हादसा जिस सेे गुरेजपा थे हम
किसी के साथ वही हादसा पलट आया

किसी पे अब से खुलेंगे रुमूज़-ए-तीरा-शबी
किसी के कमरे का मैं आईना पलट आया

  - Shadab Javed

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadab Javed

As you were reading Shayari by Shadab Javed

Similar Writers

our suggestion based on Shadab Javed

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari